करीब 22 साल बाद IMA लखनऊ ब्रांच को स्टेट वर्किंग कमेटी मीटिंग की मेज़बानी का मौका मिला। इस दौरान प्रदेशभर के डॉक्टर एक मंच पर जुटे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई सकारात्मक मुलाकात की जानकारी साझा हुई, और 16 विशेषज्ञों ने CME में नवीनतम चिकित्सा ज्ञान बांटा।